नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादी पीपीसीएम ने सपत्नीक किया समर्पण, दोनों पर 6 लाख रूपये का था ईनाम
बीजापुर :- पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज एवं उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा के मार्ग निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाइटर, कोबरा 202, केरिपु 222एवं 85वीं वाहिने के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन की पूनर्वास नीति से प्रभावित होकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी, गंगालूर एरिया कमेटी और नेशनल पार्क एरिया कमेटी माओवादीयों ने 29 जून 2024 को उप महानिरीक्षक केरिपु देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव, कमाडेंट व्ही तुसिंग, कमाडेंट कोबरा 202 अमित कुमार, एएसपी वैभव बैंकर, डीएसपी सुदीप सरकार, विनीत साहू के समक्ष माओवादीयों की खोखली विचारधारा भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से परेशान होकर आत्मसमर्पण कर दिया है।

समर्पण करने वाले माओवादीयों में 5लाख रूपये का इनामी माओवादी पीपीसीएम मुन्ना मीडियमी निवासी कोकरा थाना गंगालूर, एक लाख की इनामी जननी मोड़ीयमी, राजू पुनेम, नंदू मड़ावी, कैलास कारम, जोगी मुचाकी, मंगू हेमला, चैतू पुनेम, रामलू पुनेम, फागु पुनेम, सुखलाल पुनेम और बूधराम पुनेम शामिल हैं। सभी समर्पित माओवादी हत्या, आगजनी, शासकीय सम्पति को नुकसान पहुंचाने, अपहरण, विस्फोट करने जैसी गंभीर अपराधों में शामिल थे। आत्मसमर्पित सभी माओवादीयों को उत्साह वर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण नीति के तहत 25000-25000/- नगद प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।
