विधायक जनदर्शन में दिखा लोगों का उत्साह,
बीजापुर :- बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने ज़िला मुख्यालय बीजापुर स्थित विधायक कार्यालय में जनदर्शन लगाकर लोगों की समस्याऐं सुनी है जनदर्शन को लेकर लोगों में ख़ासा उत्साह देखने को मिला, जिले के सुदूर क्षेत्रों से लोगों ने अपने समस्याए लिखित और मौखिक रूप से विधायक विक्रम मंडावी के समक्ष रखी जिसमें विधायक विक्रम मंडावी ने जनदर्शन में मिले मौखिक कुछ समस्याओं का निराकरण कराया है। सोमवार को हुए विधायक जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों से 70
से अधिक लिखित आवेदन और 50 से अधिक मौखिक समस्यायें विधायक विक्रम मंडावी के समक्ष आये थे।

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक नौकरी और विकास कार्यों की मांग रही। एक सवाल के
जवाब में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि जनदर्शन को लेकर जिले के लोगों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला है, यह कार्यक्रम प्रति सोमवार सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक लगेगा जिसमें जिले के लोग अपने अपने समस्याओं को रख सकते है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि युवाओं में नौकरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की माँग अधिक रही प्रशासन से मिलकर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा साथ ही विक्रम मंडावी ने लोगों से अपील करते हुआ कहा कि शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। इसके पहले जनदर्शन की शुरुआत विधि-विधान से पूजा अर्चना कर वरिष्ठ कांग्रेसी मरियम एक्का के हाथों रिबन काट कर जनदर्शन कार्यालय का शुभारंभ किया गया। जनदर्शन कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, ज़िला कामग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, बसंत राव ताटी, सोमारु राम कश्यप, संतकुमारी मंडावी, मिच्छा मुत्तैया, कामेश्वर गौतम, सुरेंद्र चापा, जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा जिले के विभिन्न गावों से आये बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
