भगवान महादेव का चित्र दिखाकर भूपेश को ‘महादेव’ के जाल में फंसा दिया राहुल गांधी ने, गजब धोया संतोष पाण्डेय ने

अर्जुन झा-
*जगदलपुर।* छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले की गूंज लोकसभा में भी सुनाई दी। इस मामले को लेकर राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय ने जहां राहुल गांधी की गजब धुलाई कर दिया वहीं बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तथाकथित काला चिट्ठा खोलकर रख दिया।
दरअसल विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले सदन में देवों के देव भगवान महादेव का चित्र दिखाते हुए हिंदुओं और भाजपा के लोगों को हिंसक बताते हुए कहा था कि देश में ये लोग हिंसा भड़काते हैं। राहुल गांधी के इस बयान से संसद में तो बवाल मचा ही, देशभर में आक्रोश के हालात देखे जा रहे हैं। लोकसभा में राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय तो राहुल गांधी को तो नसीहत दी ही, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। संतोष पाण्डेय ने कहा – राहुल जी आप जिन महादेव की तस्वीर दिखा रहे हैं, वो हम सबके आराध्य हैं।पूरी सृष्टि में उनकी सत्ता चलती है, मगर आपके मुख्यमंत्री ने तो महादेव सट्टा वालों का संरक्षक बनकर छह हजार करोड़ रुपए कमा लिए। आप क्या हमें महादेव जी की तस्वीर दिखा रहे हैं। अपने मुख्यमंत्री की करतूत देखिए, जिनकी वजह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बंठाधार हो गया है। हिंदू समाज और भाजपा को हिंसावादी कहे जाने पर भी सांसद संतोष पाण्डेय ने राहुल गांधी को खूब सुनाई। उन्होंने कहा कि हिंदू तो उदार और विनम्र होते हैं सबको साथ लेकर चलते हैं। हिंदू सनातन धर्मग्रंथ भी हमें सदभाव और अहिंसा का पाठ पढ़ाते हैं। आप हिंदुओं को बदनाम मत कीजिए। हिंसक तो उस तथाकथित शांतिदूत समाज के लोग हैं जो माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धांलुओं की जान ले लेते हैं, राजस्थान के टेलर कन्हैया का सिर कलम कर देते हैं। हम सौ करोड़ हिंदुओं को भगवान अमरनाथ के दर्शन के लिए सेना और पुलिस की मदद लेनी पड़ती है। जरा उनके बारे में भी तो बोलकर देखिए राहुल जी, आप नहीं बोल पाएंगे, आपके मुंह में दहीजम जाएगा। सांसद संतोष पाण्डेय ने सदन में राहुल गांधी और भूपेश बघेल की बखिया उधेड़ कर रख दी।

हार के जिम्मेदार भूपेश
लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के लिए सिर्फ कांग्रेसी ही नहीं भाजपाई भी भूपेश बघेल को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय ने लोकसभा ने भूपेश बघेल का नाम लिए बगैर पुरजोर अंदाज में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री ने ही डुबोया है। महादेव सट्टा, कोयला घोटाला, शराब घोटाला जैसे बड़े कांड पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हुए, जो कांग्रेस की हार के कारण बने हैं। वहीं दूसरी ओर पूरे छत्तीसगढ़ के बड़े कांग्रेस नेता भी हार के लिए भूपेश बघेल को दोषी करार दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ आई कांग्रेस की फैक्ट फाइडिंग कमेटी के सामने भूपेश बघेल, कवासी लखमा समेत कुछ अन्य नेताओं की करतूतों की शिकायतों की झड़ी लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *