हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया शाला प्रवेशोत्स्व
छोटे कापसी – शासकीय कन्या उच्चतर हायर सेकेंडरी स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शाला कापसी
में हर साल की भांति इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम बड़े हर्षउल्लाष के साथ मनाया गया। शाला उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाजार कमेटी अध्यक्ष विकास सरकार रहे। मुख्यअतिथि का बच्चों,शिक्षको ने तिलक व् फूलमाला पहना कर उनका स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम में विशेष अथिति के रुप मे फूलवती मंडावी,बिसाइन भदौरिया,श्यामा साहू सहित बड़े संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणगण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विकास सरकार के करकमलों के द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर कराया स्कूल में प्रवेश,पाठ्यक्रम की पुस्तक छात्र छात्राओं को वितरण की गई।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि सभी बच्चों को अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करने,समय पर शाला आने,गृहकार्य पूर्ण करने और अपने लक्ष्य तय कर निरंतर आगे बढ़ते की अपील की।
प्रचार्य अनिल कुमार ब्रम्हणे ने बच्चों को नियमित स्कूल आने,अनुशासन में रहकर लगन से पढ़ाई करने को कहा।
इस अवसर पर हायर सेकेंडरी प्राचार्य अनिल कुमार ब्रम्हणे,कवीन्द्र सेन,बलराम सरकार,अभिजीत सरकार,राम लाल नरेटी,पूर्व मा.शा.कापसी प्रधानपाठक चित्तरंजन मण्डल,हिम्मत नेताम,परमेश्वर नेताम,पिंटू साहू,रीना नामदेव,काकुली शील सहित समस्त शिक्षक,शिक्षिका एवं छात्र,छात्राएं मौजूद रहे।
