राहुल गांधी के हिंदू विरोधी भाषण पर बीजापुर में किया पुतला दहन

बीजापुर/ बीजापुर नगर के शिव मंदिर चौक में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बीजापुर के द्वारा राहुल गांधी के द्वारा संसद में दिए गए हिंदू विरोधी भाषण के विरोध में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बलदेव उरसा नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतला दहन कर राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस पार्टी को लताड़ने का काम किया है। जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगी दलों द्वारा हिंदू विरोधी भाषण बाजी कर एक विशेष समुदाय को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं यह देश के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है इस देश में 80% हिंदू आबादी वाले देश कांग्रेस पार्टी को आजादी के बाद लगातार सत्ता में बैठाकर रखी और वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता सदन के नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज और हिंदुओं को हिंसक कहना अति निंदनीय है युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर के साथ इस भाषण की कड़ी निंदा करती है और कांग्रेस की इस मानसिकता को पूरे देश को समझने की जरूरत है जिन्होंने आज हिंदू समाज को गाली देने का काम किया है। इस अवसर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष जिलाराम राना, भाजपा नेता अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, पार्षद नदकिशोर राना, संजय रिवानी,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा, हरिहर साहनी, युवा मोर्चा महामंत्री मथियस कुजूर, दीपक चौहान, हरिश उप्पल, गोलू नाग, हितेंद्र नाग, हितेश साहनी, गिरजा शंकर तामडी, हरीश बेलसरिया, विष्णु साहू, रामधर जुर्री, पूजा पोंदी, सुनीता तिवारी, साई किरण चेट्टी, पवन नाग, विनीत, ज्ञानदीप बघेल सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *