संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में पेन,कॉपी पुस्तक एवं गणवेश बांटी साथ ही किया न्योता भोज

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा ):- देवपुर (पीवी 02) में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव घोटिनबेड़ा शासकीय प्राथमिक शाला में मनाया गया। मुख्य अतिथि इरिकबुट्टा सरपंच दयाराम हिडको।विशेष अतिथि शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव भिगीडार प्रचार्य धीरज पोटाई रहे। मुख्य,विशेष अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक बंधन एवं मुह मीठा कर ड्रेस व पुस्तक,कॉपी,पेन वितरण किया गया। संकुल समन्वयक मनोज शांडिल एवं समस्त शिक्षको के सहयोग से न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया,बच्चों के साथ मुख्य एवं विशेषअतिथि व समस्त शिक्षक,शिक्षिका ने न्यौता भोज का आनंद लिया। मुख्यअतिथि ने कहा कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजे मैं उपस्थित पालकों से आग्रह करता हूं। आज के युग मे शिक्षा प्राप्त करना सभी का अधिकारी एवं आवश्यक है।

कार्यक्रम के मंच का संचालन भुनेस्वर सिन्हा के द्वारा किया गया।इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक मनोज शांडिल, हाई स्कूल देवपुर प्रभारी प्राचार्य खेलुराम धुर्व,शा.मा शाला पीवी 2 प्रधानपठिक श्रीमती प्रीति मानकर,प्रा.मा.शाला देवपुर अर्चना बाला,सतरूपा नायक,चन्द्रप्रभा कांगे,शोभीता ठाकुर,नितिन नुरेटी,असीम विस्वास,शामसाय कुमेटी,हेमशाय मालीधर्य,उमेदि राम ठाकुर व्याख्याता,यशवंत साहू,अजित मंडल,रजत मजूमदार,सुश्री सतरूपा नायक,मुनीश्वर सिन्हा,गोपाल विस्वास,असीम विस्वास ग्रामीण महिला आयते बाई तारम,मनको बाई कैमरा एवं समस्त संकुल स्तरीय के शिक्षक शिक्षिका सहित रसोइया का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *