एक पेड़ मां के नाम–सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा
कवर्धा,,,कहते हैं कि आज का युवा का वर्ग बिगड़ा हुआ है दिशाहीन उदंड है। इस बात को गलत सिद्ध कर दिया है कवर्धा के कुछ युवकों के समूह ने। इस समूह का नाम है हरीतिमा।
विशेषता कि इस समूह में कोई अध्यक्ष नहीं है सभी सदस्य इसके अध्यक्ष का उत्तरदायित्व निभाते हैं, कोई किसी को काम नहीं बताता सभी स्वयं ही प्रत्येक कार्य को करने लगते हैं।
सौभाग्य है सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा
के सदस्यों का ।
विगत 15 जुलाई सोमवार के दिन सुबह 7:30 बजे सीनियर जैन समिति कवर्धा के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा हरीतिमा समिति के तत्वाधान में कवर्धा में भोजली तालाब के पार पर वृक्षारोपण किया गया। हरीतिमा टीम द्वारा वृक्षारोपण के लिए गड्ढो की खुदाई की गई , रोपण के लिए पौधे एकत्रित किए गए ट्री गार्ड भी तैयार किए गए एवं सीनियर सिटीजन समिति के सदस्यों के द्वारा व वृक्षारोपण कराने के पश्चात ट्री गार्ड लगाकर उसकी कंक्रीट का कार्य भी किया गया।
उक्त अवसर पर सीनियर सिटीजन समिति के अध्यक्ष श्री मदन तंम्बोली, सचिव चंद्रहास परिहार, सदस्य जे आर चतुर्वेदानी, पंकज सिंह ठाकुर फिरन्ता राम यादव, डॉ आर के भू आर्य, प्रभाकर शुक्ला,
मूलचंद देवांगन, राजेश बिसारिया, जी शिवमंगल सिंह, धर्मेश शर्मा एवं इंजीनियर एसएस जैन उपस्थित थे।
हरितिमा समिति के सदस्यों द्वारा उपस्थित सीनियर सिटीजनो से वृक्षारोपण कराकर ट्री गार्ड लगाने एवं कंक्रीट में सहयोग किया गया। उक्त अवसर पर सभी के द्वारा भारत माता की जय, छत्तीसगढ़ महतारी की जय, जय हरितिमा एवं सीनियर सिटीजन जिंदाबाद से जय घोष किया गया।
हरीतिमा टीम द्वारा अभी तक नगर में 8000 से ऊपर पौधे लगाए जा चुके हैं जो वृक्ष का रूप ले चुके हैं और शहर की सुंदरता बढ़ाने में साथ ही साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने में बड़ा योगदान दे रहे हैं।
हरीतिमा समिति के कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। अंत में इंजीनियर एस एस द्वारा हरितिमा समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
