नक्सल हमले में शहीद जवानो को टीम हरीतिमा ने दी श्रद्धांजलि, किया पौधारोपण

कवर्धा :- बीजापुर नक्सली हिंसा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए हरीतिमा ने स्वामी करपात्री विद्यालय आउटडोर स्टेडियम में 51 पौधा रोपित कर सरक्षण का संकल्प लिया। टीम के सस्थापक सदस्य अजय लूनिया ने बताया वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी याद में 51 ट्री गार्ड की सुरक्षा के साथ पौधे लगाए गए हैं इन पौधों की देखभाल टीम के सदस्यगण स्वयं करेंगे और भविष्य में ये ही पौधे हमें इन शहीदों की शहादत को याद दिलवाते रहेंगे। उनका अमर बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। हम सभी को एक पेड़ उन वीर शहीद जवानों के नाम लगाना चाहिए जिन्होंने अपना जीवन देश की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि बीते दिनों सभी ने देखा है कि भारी गर्मी और तपन के बीच एक एक पेड़ का कितना महत्व था, इसीलिए पेड़ है तो जीवन है इस मूल मंत्र के साथ हरीतिमा विगत 6 वर्षो में नौ हजार से अधिक पौधा रोपित किए है जो आज शहर में हरियाली बिखेर रही है। टीम के एक एक सदस्यों का समर्पण भाव है जो सर्दी,गर्मी,बरसात में भी बिना रुके,बिना थके निरंतर कार्य कर रहे है। इस अवसर पर अशोक साहू पूर्व विधायक, कैलाश चंद्रवंशी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी शहर अध्यक्ष भाजपा, अजय शर्मा समाज सेवी, देवेंद्र मिश्रा, शेखर बक्शी अधिवक्ता, श्रीकांत उपाध्याय,शैलेंद्र उपाध्याय एवम टीम के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *