छग -तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़,एक नक्सली ढेर, कार्बाइन, ग्रेनेड बरामद

जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में छग के बीजापुर जिला अंतर्गत मुडगू के सरहदी इलाके में तेलंगाना ग्रेहाउंड्स बल एवं बीजापुर डीआरजी बल द्वारा नक्सल विरोधी अभियान 18 जुलाई से संचालित किया गया था। अभियान के दौरान 19 जुलाई को प्रातः लगभग 10 बजे थाना ईलमिड़ी अंतर्गत सेमलडोडी जंग में सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल से एक पुरुष नक्सली का शव, कार्बाइन, ग्रेनेड एवं भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग करने पर घटना स्थल से 1 पुरूष नक्सली का शव एवं 1 नग कार्बाइन, ग्रेनेड, नक्सली वर्दी, पिटठू एवं नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं। घटना स्थल के आसपास सघन सर्चिंग जारी है। बीजापुर एसपी ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *