एक लाख के इनामी माओवादी सहित पांच ने किया समर्पण

बीजापुर :- जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान में डीआरजी और बस्तर फाइटर द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासों व छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पित एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादीयों के शहीदी सप्ताह के दौरान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एक लाख इनामी सहित पांच माओवादीयों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करते हुए नक्सलपंथ से तौबा कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समर्पण करने वाले माओवादीयों में एक लाख का इनामी पोमरा आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष मंगू पोटम उम्र 40 वर्ष कुड़मेर थाना मीरतुर, पायकू पुनेम मिलिशिया सदस्य, मीणा तेलम, राजू तेलम और मल्लेश शामिल हैं। सभी समर्पित माओवादीयों ने संगठन द्वारा स्थानीय माओवादी सदस्यों की उपेक्षा, भेदभाव सहित मौवादियों द्वारा आदिवादियों पर हो रहे अत्याचार से त्रस्त और परेशान होकर आत्मसमर्पण किया है, समर्पण पश्चात इन्हे उत्साह वर्धन एवं समर्पण नीति के तहत 25000-25000 हजार नगद रूपये प्रदाय किया गया। इस दौरान एसपी जितेंद्र कुमार यादव, एसडीओपी भैरमगढ़ तारेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू, सुदीप सरकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *