अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, ससुर ही निकला बहु का हत्यारा
बहू की हत्या कर शव को पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकाया
कवर्धा :- परिवारिक विवाद का मामला कुछ इस तरह बड़ा की ससुर ने हीं अपनी बहू की हत्या कर दी, हत्या के मामले को छुपाने की रणनीति बनाकर बहू के शव को पेड़ से फांसी लगाकर लटका दिया और ग्राम में बहू के द्वारा फांसी लगाए जाने की मनगढ़ंत कहानी बनाकर लोगों को बताने लगा आखिरकार जब पुलिस ने जांच शुरू की और कड़ाई से पूछताछ की गई तो ससुर ने हत्या करना कुबूल कर लिया ।
ज्ञात हो कि ग्राम अंधियारी खुर्द में एक महिला का शव नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जिस पर तत्काल थाना पांडातराई प्रभारी के द्वारा थाने से टीम रवाना किया गया। जिस पर टीम को मामला हत्या का प्रतीत होने से परिजनों के समक्ष पंचनामा कार्यवाही कर शव को पी.एम. के लिए रवाना किया गया तथा विवेचना के दौरान पी.एम. रिपोर्ट में सस्पेक्टेड मर्ग होना पाया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पांडातराई सुशील मलिक के द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, इस दौरान विवेचना के संदेह के आधार पर मृतिका के ससुर से पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया गया तथा पारिवारिक विवाद के चलते हत्या कर शव को नीम के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका कर पुलिस एवं ग्राम वासियों को गुमराह करने का प्रयत्न किया । आरोपी दशरथ चंद्रवंशी पिता स्वर्गीय कौदा चंद्रवंशी, उम्र 75 वर्ष साकिन अंधियारी खुर्द थाना पांडातराई जिला कबीरधाम के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा- 302, 201, I. P. C. के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर सलाखों के भीतर पहुंचाया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना पांडातराई प्रभारी निरीक्षक सुशील मलिक एवं थाना टीम से सहायक उपनिरीक्षक द्वारिका देशलहरे, आरक्षक राजेंद्र चंद्रवंशी, रामदास चंद्रवंशी, विकास श्रीवास्तव एवं थाना पांडातराई पुलिस टीम का योगदान रहा।
