स्वामी आत्मानंद विद्यालय हरनगढ़ में मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन सम्पन्न
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी :- स्वामी आत्मानंद विद्यालय हरनगढ़ में करीब 100 से अधिक पालकों की उपस्थिति में मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की छायाचित्र पर पूजन- अर्चना और वंदना गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य श्यामल चंद ड़े के द्वारा की गई। प्राचार्या ने अपने संबोधन में मेगा पालक बैठक में योजना,उद्देश्य और लाभ के बारे में बताते हुए सभी बिन्दु पर चर्चा की। जिसमें मेरा कोना,छात्र दिनचर्या,बच्चें ने आज क्या सीखा,बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा,छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नई शिक्षा नीति के संबंध पर चर्चा की,साथ ही विद्यालय की उपल्बधि के बारे में विस्तारपूर्वक पालकों को जानकारी देते हुए, पुस्तक की उपलब्धता,बस्ता रहित शनिवार, कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण, जाति,आय निवासी के संबंध में पालको को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत मे संकुल स्तरीय एवं स्कूल संस्था के द्वारा न्योता भोज करवाया गया साथ ही अतिथियों,पालकगण एवं छात्र,छात्राएं ने सैकड़ो की संख्या में फालदार पौधे रोपे।

मुख्यातिथि ने बच्चों के लिए बताया शिक्षा का महत्व
मुख्य अतिथि आदित्य कुमार ठाकुर (कार्यपालन अभियंता विधुत विभाग पखांजुर) ने बच्चों के शिक्षा का महत्व को समझाते हुए सभी शिक्षक के साथ- साथ पालकों को प्रोत्साहित किया। संस्था के प्राचार्य एवम् शिक्षको को बहुत- बहुत बधाई दी। बेहतरीन परिणाम के लिए तथा कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था सराहना की गई। इस बैठक में पालकों के द्वारा विद्यालय के रखरखाव के बारे में चर्चा हुई। तत्पश्चात् स्कूल संस्था के द्वारा समस्त अतिथियों और पालकों की शानदार उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई।
इस कार्यक्रम में हरनगढ़ सरपंच परशु राम नरेटी,ग्रापं सचिव कल्पना नेगी,शाला प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष गोपाल ब्रम्हचारी,शिक्षक दुलेश्वरी नेताम,तानिया भट्टाचार्य,सुष्मिता नाथ,दीपशिखा साहू,बिना बिस्वास,प्रकाश पोद्दार,विकास चंद्र मंडल,गौरांक हावलादार,मनीषा सीदार,पिंकी लहरी,रीना तारम,टैलेश साहू, द्वारका दास,श्याम,विनय कुमार ध्रुव,कंचन धांगर,नीलिमा साहू, दीपचरण पटेल,सुनील कोमरे,आनंददीप निकुंज तनुज चंदा निर्मल चन्द्र गाइन,मनोज मंडल एवं पालकगण आदि उपस्थित रहे।
