कलेक्टर की पहल से बीजापुर मे विकास की नई उम्मीद जागी
बीजापुर।बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडे अपने अल्य कार्य काल मे बीजापुर मे विकास की नई उंचाईया गढने लगातार प्रयास रत है इसी कडी मे उन्होंने सर्व प्रथम बीजापुर बाईपास सडक हेतु पहल की जिसके परिणाम स्वरूप बाईपास सडक की मंजूरी मिल गई है ऐसा सूत्रों से पता चला है इसी प्रकार बीजापुर मे सैनिक स्कूल खोलने का एक प्रस्ताव भी उन्होंने शासन को भेजा है इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव बीजापुर को देश के विभिन्न राज्यों से जोडने दंतेवाड़ा से वाया बीजापुर होते हुए महाराष्ट्र के सिरोंचा तक रेल लाईन बिछाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा है यहां बतादें जिला कलेक्टर अनुराग पांडे अपने सेवा काल के अंतिम पादान पर है बावजूद उन्होंने अपने छोटे से कार्य काल मे बीजापुर के विकास को गति देने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं शिक्षा स्वास्थ्य और भारी बारिश से निपटने मे उनकी भूमिका भी कारगर साबित हुई है संभवतया वे 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होगे लेकिन अपने आठ नौ माह के छोटे से कार्य काल मे उन्होंने बीजापुर के लिए एक नई उम्मीद जगाई है आने वाले दिनों मे निश्चित रूप से उसका लाभ बीजापुर वासियों को मिलेगा यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिला तेलंगाना महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश से जुड़ा हुआ है और तिमेड और रामपुरम नदी में पूल के बन जाने से जिले का सीधा संबंध इन राज्यों से जुड गया है चुंकि बीजापुर जिले के लोगों का इन राज्यो से रोटी बेटी का संबंध है इसलिए भी ये प्रस्ताव बीजापुर जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगें इसके अलावा महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि यंहा सैनिक स्कूल की स्थापना होती है तो यहां के बेरोजगार युवकों को उसका सीथा लाभ मिलेगा बल्कि नक्सलवाद की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी.
