अब होगा सिटी ग्राउंड का कायाकल्प, पड़ा है सालों से उपेक्षित

जगदलपुर :- वर्षों से उपेक्षित पड़े सिटी ग्राउंड का अब कायाकल्प होगा। ग्राउंड की शकलो सूरत बदलने वाली है।
महापौर सफीरा साहू, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सभापति नरसिंह राव एवं एमआईसी सदस्यों द्वारा सिटी ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। सिटी ग्राउंड में व्याप्त अव्यवस्थाओं को ठीक करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सभापति नरसिंह राव ने बताया कि प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में वर्तमान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जबकि यह टूर्नामेंट शहर के फुटबॉल ग्राउंड सिटी ग्राउंड में किया जाना चाहिए था। नरसिंह राव ने जब जिला फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी से उक्त विषय पर चर्चा की तो पदाधिकारी ने बताया कि सिटी ग्राउंड की स्थिति काफी दयनीय है एवं कई अव्यवस्थाओं के कारण वहां टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना संभव नहीं है तत्पश्चात महापौर और एमआईसी सदस्यों ने सिटी ग्राउंड का निरीक्षण किया तथा पाया कि ग्राउंड में काफी अव्यवस्था है तथा उसमें आमूल चूल परिवर्तन किया जाना अति आवश्यक है। वहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू, नरसिंह राव, एमआईसी सदस्य योगेंद्र पांडे, यशवर्धन राव, नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री तिग्गा, सफाई पर्यवेक्षक हेमंत, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा घोष, दिलीप, राजेश राव, दीपक वाधवानी, नगर पालिक निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *