विकास और जन सुविधाओं से जुड़े सभी कार्यों को दी जा रही है प्राथमिकता – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जगदलपुर :- शहर के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के विकास कार्यों का रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत भूमि पूजन किया। विधायक निधि से शहर के अलग अलग वार्डो में बनने वाले बाउंड्री वॉल, शेड़ निर्माण तथा अन्य कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव,भारती श्रीवास्तव, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, दिगंबर राव, मानिकराम नाग, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, पार्षद धनसिंह नायक, भाजपा नेता विद्याशरण तिवारी, रामाश्रय सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, आर्येन्द्र सिंह आर्य, दिनेश पाणिग्रही, योगेश ठाकुर, अनिल लुक्कड़, आशुतोष पाल, राजेश शर्मा, रिंकू पांडे, आयुक्त हरेश मंडावी उपस्थित रहे। शहर के शिवमंदिर वार्ड के डोंगाघाट में स्कूल में बाउंड्रीवॉल निर्माण, महारानी वार्ड में शेड निर्माण एवं जवाहर नगर वार्ड में शेड निर्माण कार्य कुल 26 लाख रुपए के की लागत से कराए जाएंगे। इन विकास कार्यों का भूमिपूजन विधायक द्वारा किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक किरण देव ने कहा कि जनता की मांग के अनुरूप शहर में चहुमुखी विकास कार्य होंगे। विकास कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। वार्डवासियों की मांग के अनुरूप निर्माण कार्य किए जाएंगे। श्री देव ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में जगदलपुर का चहुमुखी विकास होगा। आज विधायक निधि से शहर मे लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए। इस दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *