अवैध रूप से बेचने अंग्रेजी शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार

जगदलपुर :- ग्राम पंडरीपानी पामेला पारा निवासी 26 वर्षीय युवक देवसन कश्यप पिता लिबरू कश्यप को थाना फ्रेजरपुर (परपा) पुलिस ने अवैध रूप से विक्रय के लिए अंग्रेजी शराब ले जाते हुए पकड़ा है।
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री पर फ्रेजरपुर परपा पुलिस ने कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परपा थाना पुलिस द्वारा ग्राम पल्ली कबाड़ी दुकान के पहले मेन रोड़ से ग्राम पल्ली जाने वाले रोड़ पर पिट्ठू बैग में अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु परिवहन करने के लिए यात्री वाहन का इंजतार कर रहे युवक देवसन कश्यप को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केशलूर विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ग्राम पल्ली गांव में देवसन को पकड़कर व उसके बैग से 11 नग मैगडावल नंबर-1 की अद्धी, 12 नग स्टेरेन 8 बियर की बोतलें जप्त की गईं। 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी देवसन कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी को पकड़ने में परपा थाने के निरीक्षक दिलबाग सिंह, उप निरीक्षक हंस कुमार ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह व मीना यादव, प्रधान आरक्षक चंदन गोयल, आरक्षक शिवेंद्र ध्रुव, रवींद्र कुमार ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *