महिला समूह की वार्षिक सभा में शामिल हुए गोयल

लोहंडीगुड़ा :- विकासखंड लोहंडीगुड़ा की ग्राम पंचायत मारडूम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत मातृभूमि महिला कलस्टर संगठन द्वारा आयोजित वार्षिक आमसभा में चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल विशेष रूप से शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और आजीविका के साधनों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।

सभा में विधायक विनायक गोयल ने महिलाओं की भागीदारी और उनके सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में और अधिक प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष मालती बैज, जनपद सदस्य बसंत कश्यप, जिला मंत्री बाबुल नाग, सावेंद सेठिया, मंगतूराम कश्यप, दामूधर कश्यप, ग्रामीण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *