गैंग रेप और महिला अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर व ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश में प्रदेश में महिलाओं के साथ आएदिन हो रहे अत्याचार व गैंगरेप जैसी जघन्य घटानाओं, लचर कानून व्यवस्था से के विरोध में व प्रदेश में माता-बहनों की सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के सिरहासार चौक पर मौन धरना प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने कहा कि भाजपा सरकार के 8 माह के राज में छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है। इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।एक दिन पूर्व ही रायपुर के नया बस स्टैंड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखी गई उसमें भी में सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। सिर्फ बलात्कार की रिपोर्ट लिखी गई। यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है। महिलाएं खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही हैं। बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर तक में भी महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। श्री जैन ने कहा – बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार जिसे इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करवानी चाहिए, वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है। जिसके विरोध में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा मौन धरना प्रदर्शन किया गया है।श्री जैन ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए आगे कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बने महज 8 माह हुए हैं जिसमे अभी तक प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हो चुके हैं तथा 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई हैं। वही कुछ दिन पूर्व भिलाई के रिसाली स्थित डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गई। बिना एफआईआर के वहां के एसपी ने घटना को नकार दिया। जबकि पास्को एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफआईआर होनी चाहिए उसके बाद जांच होनी चाहिए। जबकि भिलाई में बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो- दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है, कुछ गलत हुआ है। उसके बाद एसपी द्वारा मामले को नकार दिया जाता है।पास्को एक्ट में एफआईआर किए बिना किये क्लीनचिट दे दी जाने के कारण एसपी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई ?

साय सरकार फेल: लता
महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया, लेकिन पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी करती रही। मीडिया के दबाव के बाद रिपोर्ट लिखी गई।जशपुर के एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, कोंडागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, मगर 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई। यह बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर मौन हैं।सामुहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को दबाकर भाजपा सरकार सिर्फ लीपापोती कर रही है। लता निषाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी बहन, बेटियों की रक्षा हेतु लड़ाई लड़ेगी व आंदोलन भी करेगी। प्रदेश की भाजपा सरकार को महिलाओं की सुरक्षा देना होगा।

ये नेता रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, दिनेश यदु, वरिष्ठ कांग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, रामशंकर राव, अमजद खान, अतिरिक्त शुक्ला, पम्मी जायसवाल, एम वेंकट राव, राजकुमार दंडवानी, रविशंकर तिवारी, अपर्णा वाजपेयी, शहनाज़ बेगम, हरीश साहू, पार्षद विक्रम सिंह दांगी, कमलेश पाठक, गौरनाथ नाग, कोमल सेना, शुभम यदु, ललिता राव, सुनीता सिंह, सुखराम नाग, सुषमा सुता, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, निकेत झा, महेश द्विवेदी, शादाब अहमद, महेश सिंह ठाकुर, राजेश चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष, कौशल नागवंशी सेवादल, युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, अनुराग महतो, तरणजीत सिंह, सत्या ठाकुर, विक्की राव, विजय ध्रुव, सुलो कश्यप खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष, विक्रम लहरे, मनोज पाणिग्रही, श्याम कुमारी,एस नीला, सायमा अशरफ, माही श्रीवास्तव, अंजुम हुसैन, असबली कश्यप, सगीना, छबिश्याम तिवारी, शिवराम बिसाई, अंजना, कमलेश, एनएसयूआई अध्यक्ष शहर विशाल खंबारी, ग्रामीण नीलम कश्यप, उस्मान रज़ा, एडविन मार्क, खिरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *