संगठन को और मजबूत करने भाजपा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में महति भूमिका निभाएं: सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर :- भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान बुधवार को आरंभ किया गया। सपं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाल में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मंडावी को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।

सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राजनैतिक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए संगठन की शक्ति को बढ़ाना आवश्यक है। भाजपा का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है, जिसमें जुड़कर अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने हैं। भारतीय जनता पार्टी की शक्ति कार्यकर्ता ही हैं। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि संगठन की शक्ति को और मज़बूत बनाने भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में सक्रियता से महती भूमिका निभाएं।सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व है। भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि जिला, मंडल व बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान में भाजपा के सदस्य बनाने हैं, जिसका आरंभ हो चुका है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पचास सदस्य व प्रत्येक बूथ में दो सौ सदस्य बनाने हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने व आभार प्रदर्शन सदस्यता अभियान जिला संयोजक योगेंद्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक संतोष बाफना, सेवकराम नेताम, बैदूराम कश्यप, शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, कमलचंद्र भंजदेव, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, महापौर सफीरा साहू, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, ललिता बघेल, टेकेश्वरी मंडावी, ए जानकी राव, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, संतोष बघेल,धरमू मंडावी, रैतूराम बघेल, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, फूलसिंह सेठिया, नरसिंह ठाकुर, संतोष बघेल, नारायण ठाकुर, उदबोराम नाग, परिस बेसरा, सतीश सेठिया, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, अश्विन सरडे, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *