कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

*दंतेवाड़ा-छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर प्रतिदिन हो रहे अत्याचार व दुराचार को लेकर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय मौन सत्याग्रह किया गया।पूरे प्रदेश में महिलाओं व बच्चों पर अत्याचार की घटनाएं हो रही है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। दंतेवाड़ा जिले के पोंदुम ग्राम में दिन दहाड़े घर से छह माह के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया है।अपराधिक तत्व,गुंडे बदमाश भाजपा के राज में खुलेआम आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहें हैं। भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।जब तक प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नही हो जाती तब तक कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर लोगों की सुरक्षा के लिए आंदोलन करती रहेगी।मौन प्रदर्शन में प्रदेश संयुक्त महासचिव विमल सुराना, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जवाहर सुराना,प्रदेश सचिव राजकुमार तामो, ब्लॉक अध्यक्ष कमलोचन सेठिया, महामंत्री सलीम रज़ा उस्मानी,विमल सलाम, मनोज कौरव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गणेश दुर्गा,शिवकुमारी ध्रुव, इंद्रा ठाकुर, राधा नाग, जितेंद्र कश्यप, अजय मरकाम,रवीश सुराना, इतवारी राम साहू,सहदेव नाग,अनिल गावड़े, अर्जुन तेलाम,आकाश विश्वास,एन नागराज, राजेश चौरे,अरुण सोनानी, वसीम खान,छविंद्र नेताम,गायेंद्र सिंह,साहिल चतुर्वेदी, परविंदर, शैलेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *