कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में भाजपा को घेरने की बनी रणनीति

जगदलपुर :- नगर निगम सामान्य सभा बैठक में सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने के लिए सोमवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में कांग्रेस पार्षदों ने बड़ी रणनीति बनाई।
संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में आगामी सामान्य सभा व अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस के सभी पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि निकट भविष्य में होने वाली नगर निगम की सामान्य सभा बैठक के लिए कांग्रेस पार्टी के सभी पार्षद पुरजोर तरीके से अपने मुद्दा रखने हेतु तैयार हैं। बैठक में सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने और जनहित के मुद्दे उठाने के लिए हमारे कांग्रेस पार्षदों ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में ठप विकास कार्यों और अधिकारियों के गलत रवैए को लेकर महापौर और अधिकारियों का कांग्रेस पार्षद सम्पूर्ण चालचरित्र उजागर करेंगे। नगर निगम में अधिकारियों का रवैया पूरी तरह से गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक है। आयुक्त और महापौर का काम विकास को अग्रसर करना है, मगर वे सिर्फ मनमानी और तानाशाही कर रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, पार्षद विक्रम सिंह डांगी, सुषमा कश्यप, सुशीला बघेल, अनिता नाग, लता निषाद, बलराम यादव, सूर्यापानी, कमलेश पाठक, कोमल सेना, आभास महंती, सुखराम नाग, शुभम यदु, ललिता राव, दयाराम नाग, विजय कुमार, पंचराज सिंह, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *