पुलिस पिटाई से कवर्धा में प्रशांत साहू की मौत हुई – कांग्रेस

रायपुर :- कवर्धा जिले के लोहारीडीह मामले में जेल में बंद प्रशांत साहू की मौत हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रशांत के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक पिटाई किया था उसे जेल भेजने के पहले ईलाज के लिये अस्पताल भी ले जाया गया था। मृतक के परिजनों का भी आरोप है पुलिस ने उसके साथ मारपीट किया था जिसके कारण उसकी मौत हुई थी। पोस्टमार्टम में भी चोट के निशान मिले है। कवर्धा सहित पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार की पुलिस बर्बर और तानाशाह बनी हुई है। कवर्धा में पुलिस की लापरवाही के कारण इतनी वीभत्स घटना हुई, एक व्यक्ति की हत्या हो गयी। पुलिस ने कार्यवाही नहीं किया। इस घटना के परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अपनी खीझ गांव वालों पर निकाल रही, अमानवीय यातना दे रही थी। अंततः पुलिस की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *