उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोहारीडीह घटना के घायलों से मुलाकात की, घायलों को बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश
रायपुर,,,विगत दिनों ग्राम लोहारीडीह में हुए घटना में घायल लोगों से आज उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मेकाहारा हॉस्पिटल पहुंचकर कुशल क्षेम जाना। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने घायल लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा घटना के प्रति गंभीर हैं और पीड़ितों की सहायता के लिए तैयार हैं। उनका यह कदम घटना के प्रति संवेदनशीलता और सहानुभूति को दर्शाता है।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने घटना की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है ।
