मंत्री कवासी लखमा के नुक्कड़ सभा में उमड़ा जन सैलाब

बीजापुर :- प्रदेश के उद्योग, आबकारी व बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा सोमवार को भोपालपटनम पहुँच कर नुक्कड़ सभायें किया और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर वोट माँगा आगामी बीस दिसम्बर को नगर पंचायत भोपालपटनम और भैरमगढ़ में मतदान होना है। प्रचार के दौरान कवासी लखमा ने कहा कि “प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है, प्रदेश की भूपेश सरकार हिन्दुस्तान की ऐसी पहली सरकार है जो किसानों को धान का समर्थन मूल्य पच्चीस सौ रुपए दे रही है और प्रदेश के सभी किसानों का क़र्ज़ माफ़ किया है। भूपेश बघेल ने पहली बार तेंदुपत्ता के हितग्राहियों को चार हज़ार रुपए प्रति मानक बोरा देकर हिंदुस्तान में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, इस सरकार ने सभी समाज, किसान, मज़दूर, छोटे व्यापारी, आदिवासी के साथ साथ हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। भोपालपटनम नगरवासियों को पीने के पानी के लिए सरकार ने इंद्रावती नदी से पानी सप्लाई करने का निर्णय लिया है और इसके लिए प्रदेश सरकार ने चार करोड़ रुपए दिए है।

एक सवाल के जवाब में मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि किसानों को प्रत्येक बारदाने पर गत वर्ष अट्ठारह रुपए दिए थे लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब प्रत्येक बारदाने पर पच्चीस रुपए देने का निर्णय लिया है अब किसानों को प्रत्येक बारदाने पर पच्चीस रुपए मिलेंगे। भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप और पूर्व विधायक महेश गागड़ा पर तंज कसते हुए कवासी लखमा ने कहा कि अब ये दोनो “पूर्व हो चुके है और पूर्व ही रहेंगे” किसान हित में बार-बार माँगने पर भी मोदी सरकार राज्य सरकार को जानबूझकर बारदाने नहीं दे रही है, किसानों को बारदाना देने में मोदी सरकार, भाजपा और भाजपा के नेता पूरी तरह फैल हो चुके है।” प्रचार के दौरान बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं चुनाव प्रभारी यशवर्धन राव, रुकमनी कर्मा, युवा आयोग के सदस्य एवं प्रदेश सचिव अजय सिंह, ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, प्रदेश कृषक कल्याण समिति के सदस्य एवं ज़िला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश क़ारम, ज़िला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की सदस्य नीना रावतिया उद्दे, ज़िला पंचायत सदस्य सरिता चापा, जनपद अध्यक्ष मरपल्ली निर्मला, उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया, नगर पालिका परिषद बीजापुर के अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, नगर पंचायत भोपालपटनम के पूर्व अध्यक्ष कामेश्वर राव गौतम, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण डोंगरे, ज़िला महामंत्री टी॰ गोवर्धनराव, आदिवासी नेता अलवा मदनैया, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम के अध्यक्ष रमेश पामभोई, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भोपालपटनम के मतदाता मंत्री कवासी लखमा के नुक्कड़ सभाओं में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *