बुधवार एवं गुरुवार को कोविड टीकाकरण महाभियान में टीका लगाने प्रोत्साहित करने समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, धान खरीदी हेतु बेहतर व्यवस्था करने के भी निर्देश

बीजापुर :- जिले में कोविड टीकाकरण के लिए लोगों को समझाईश देकर शत्-प्रतिशत् लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाये। इस दिशा में बुधवार एवं गुरुवार को कोविड टीकाकरण महाभियान संचालित किया जाये। उक्त दोनों दिवस में ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारी सम्बन्धित ग्रामों में जाकर पंचायत सचिव, शिक्षकों आदि मैदानी अमले के सहयोग से ग्रामीणों को टीका लगाने के लिए प्रेरित कर कोविड टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत् बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। इस ओर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पहल किया जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने कलेक्टोरेट में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने बैठक में कोविड टीकाकरण स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में लक्षित आयु के लोगों को प्रथम डोज एवं दूसरा डोज लगाये जाने की अद्यतन जानकारी रखने सहित सभी लक्षित लोगों को कोविड टीका लगाने संपर्क किया जाये। इस हेतु डोर-टू-डोर संपर्क करेें और उन्हें कोविड टीका लगाने समझाईश दी जाने के साथ कोविड टीकाकरण कराया जाये। कोविड टीकाकरण हेतु व्यापक जनजागरुकता हेतु स्कूली बच्चों के माध्यम से माता-पिता एवं पालकों को अवगत कराये जाये। वहीं जागरुकता रैली निकाली जाये। पंचायत प्रतिनिधियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाये और उनके सहयोग से ग्रामीणों को टीका लगाने प्रेरित किया जाये। कलेक्टर कटारा ने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों तथा उनके परिवारों के लक्षित आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण सुनिश्चित करने कहा और इस दिशा में चिन्हीत लोगों के लिए टीकाकरण कैम्प आयोजित किये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर कटारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु बेहतर व्यवस्था करने पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को टोकन की सुलभता, बारदाना की उपलब्धता सहित समय पर उनके धान की तौल कराये जाने प्राथमिकता दी जाये। वहीं उन्हें अन्य सुविधाएं देने पहल किया जाये। किसानों से चर्चा कर उनकी दिक्कतों को दूर करने संवेदनशीलता के साथ प्रयास किया जाये। कलेक्टर कटारा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् संचालित उचित मूल्य दुकानों से शत-प्रतिशत खाली बारदाने शीघ्र जमा कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं धान को सुनिश्चित रखे जाने हेतु कैप कव्हर की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने ब्लाक स्तर तथा जिला स्तर पर नियत तिथि पर युवा महोत्सव का आयोजन करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य शासन की फ्लेगशिप योजनाओं का कार्यान्वयन किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय, आयुष्मान कार्ड प्रदाय, लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत् सेवाओं की सुलभता, सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, शासकीय आवास निर्माण, मॉडल आश्रम-छात्रावास निर्माण ईत्यादि की बिन्दुवॉर समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत रवि साहू, एसडीएम बीजापुर देवेश ध्रुव, एसडीएम भोपालपटनम हेमेन्द्र भूआर्य सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा जिले में पदस्थ तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के सीएमओ पदस्थ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *