18 दिसम्बर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का होगा आयोजन

बीजापुर :- राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से 18 दिसम्बर 2021 को मिनी स्टेडियम बीजापुर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें पारम्परिक विधा में आदिवासी लोकनृत्य एवं लोक गीत सहित खेल विधा में कब्बडी, खो-खो, फुगड़ी, भौंरा एवं गेड़ी दौड़ स्पर्धा होंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत् लोकगीत, एकांकी नाटक , बांसुरी वादन, तबला वादन एवं हारमोनियम वादन होगा। इसके साथ ही तात्कालिक भाषण, चित्रकला, वाद-विवाद, क्विज, निबंध एवं पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगिता होगी। फूड फेस्टिवल के तहत् छत्तीसगढ़ी व्यंजनों पर आधारित प्रतियोगिता होगी। उक्त सभी स्पर्धाओं में दो आयु वर्ग 15 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी सम्बन्धित ब्लाक में कार्यालय जनपद पंचायत तथा कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी में संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *