परलकोट में हार्वेस्टर (धान कटिंग मशीन) ठेकेदार एवं चालकों के मनमाना रवैया राहगीरों के लिए बना मुसीबत

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। परलकोट में हार्वेस्टर (धान कटिंग मशीन) ठेकेदार एवं चालकों के मनमाना रवैया से राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। परलकोट में धान कटिंग का कार्य शुरू है। वही लोकल दलाल कमीशन पर हार्वेस्टर मशीन किराया पर लगा कर परलकोट क्षेत्र में चलवाते है। वही चालकों की लापरवाही राहगीरों एवं क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। हार्वेस्टर ठेकेदार एवं (वाहन चालकों) हार्वेस्टर मशीन में लगी धान काटने की ब्लेड को बिना खोले यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए मुख्य मार्ग पर सरपट दौड़ा रहे है। गोंडाहूर। परलकोट में हार्वेस्टर (धान कटिंग मशीन) ठेकेदार एवं चालकों के मनमाना रवैया से राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। परलकोट में धान कटिंग का कार्य शुरू है। वही लोकल दलाल कमीशन पर हार्वेस्टर मशीन किराया पर लगा कर परलकोट क्षेत्र में चलवाते है। वही चालकों की लापरवाही राहगीरों एवं क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। हार्वेस्टर ठेकेदार एवं (वाहन चालकों) हार्वेस्टर मशीन में लगी धान काटने की ब्लेड को बिना खोले यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए मुख्य मार्ग पर सरपट दौड़ा रहे है। धान काटने वाली हार्वेस्टर मशीन की ब्लेड इतनी बड़ी है। कि अगर सड़क पर दूसरी ओर से आ रही गाड़ी को साइट देने में काफी परेशानी होने के साथ कि बाजार के दिनों में घण्टो जमा लग जाता है। ज्ञात हो कि परलकोट अंचल में पिछले साल
हार्वेस्टर मशीन से घटना घट चूंकि। वही दूसरी और यातायात पुलिस के सख्त कार्रवाई नहीं करने से इनकी लापरवाही बढ़ रही और हौसले बुलंद नजर आ रहे है। परलकोट के ग्रामीण विप्लव सरकार,राजेश गोलदार,श्रवण मरकाम,सुजय मंडल,फूल रानी,सविता राय,ने बताया कि मुख्यमार्ग पर चलते समय हार्वेस्टर मशीन की धान कटिंग ब्लेड को खोलकर पीछे ट्राली के सहारे ले जाना का नियम है। और फसल कटाई करते समय खेत में पहुचकर ब्लेड लगा कर धान की कटाई की जाती है। परन्तु ठेकेदार अपनी ऊंची पहुँच बताकर मनमानी कर निजी लाभ के लिए ब्लेड को न खोलकर सरपट सड़को पर दौड़ता है। इससे बड़े हादसा होने की संभावना है। साथ ही कहा कि हर ठेकेदार के रेट अलग अलग है कोई घंटो 18 सौ,कोई दो हजार तो कोई बाइस सौ रुपये घण्टा का चर्चा किसानों से ले रहे है। ग्रामीणों ने सम्बंधित विभाग से लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार एवं चालकों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *