जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया ने किया पंचायत स्तरीय टेनिस बाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

बीजापुर :- शुक्रवार 25 अक्टूबर 2024 को तोयनार जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत पापनपाल मे सदस्य जिला पंचायत नीना रावतिया उद्दे ने स्वर्गीय श्री चंन्नू राम कुड़ियाम एवं स्वर्गीय सुन्दरलाल गंधरला की स्मृति मे आयोजित पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया!

सर्वप्रथम दोनों ही दिवंगत ग्रामीवासी के आत्मा शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण करते हुए उनके छायाचित्र पर पुजाअर्चना कर माल्यार्पण किया गया, तदपाश्चात् खेल का शुभारंम फीता काटकर किया! विदित हो की क्रिकेट प्रतियोगिता मे कुल 32 टीमों ने भाग लिया है,यह प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 4 नवम्बर को समापन होगा! इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरुस्कार जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे तथा सरपंच विजय कुड़ियाम के द्वारा 30000 एवं ट्रॉपी प्रदाय किया जा रहा है वही द्वितीय पुरुस्कार ग्राम पंचायत द्वारा 15000 एवं ट्रॉपी प्रदाय किया जा रहा है! इस अवसर उपस्थित खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुए खेल भावना से खेलने तथा आयोजन समिति को शुभकामनायें दिया! इसके साथ ही पापनपाल मे जन शिक्षण संस्थान द्वारा महिला बहनो को तीन महीने का सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस कार्यक्रम का भी शुभारंम नीना रावतिया उद्दे के द्वारा किया गया! इसके साथ ही ग्राम पापनपाल के स्कुलपारा व गोठानपारा के महिला बहनो से मुलाक़ात किया!

इस अवसर पर नगरपालिका परिषद बीजापुर के अध्यक्ष बेनहूर रावतिया , सरपंच पापनपाल विजय कुड़ियाम ,उपसरपंच अल्लूर पाण्डु, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ब्रिज कावरे , पायकु तेलाम, सहदेव पावरे , सुकलू जी, ललित गाधरला एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *