छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने फूंका गृहमंत्री का पुतला
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा संभाग मुख्यालय राजीव भवन के समक्ष बलरामपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा एवं पुलिस प्रताड़ना से हुई मौत तथा प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बढ़ती अराजकता, बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। पूरे प्रदेश में डर का माहौल है
सरकार की विफलता की पूरी जवाबदेही मुख्यमंत्री की है। मुख्यमंत्री का सरकार पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है। राज्य में रोज-रोज घट रही घटनायें यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है तथा आपराधिक घटनाएं रोक पाना सरकार के बस की बात नहीं है। ऐसी नकारी और निक्कमी सरकार को तत्काल बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।.आज बलरामपुर की घटना को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया है। श्री मौर्य ने कहा कि बलरामपुर की घटना आत्महत्या नही बल्कि हत्या है। बलरामपुर में महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। जनता को अब पुलिस और सरकार पर भरोसा नहीं रह गया है। जनता सरकार की क्षमता और पुलिस की दुर्भावनापूर्वक कार्यवाहियों के खिलाफ विद्रोह पर उतर आई है। पुलिस की अक्षमता और सरकार के अनिर्णय के कारण बलौदाबाजार में एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया फिर सूरजपुर में घटना हुई फिर कवर्धा, सीतापुर और अब बलरामपुर! यह सारी घटनाएं बताती है कि भाजपा के राज में अराजकता फैली हुई है। सरकार चलाने वाले कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे है।जिसे सरकार सिर्फ छुपाने में लगी हुई है प्रदेश जल रहा है और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा झारखंड में पिकनिक मना रहे हैं। श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही तब मुख्यमंत्री विष्णुदेव गृह मंत्री को हटाने में क्यों डर रहे है? मुख्यमंत्री से प्रदेश नही संभल रहा गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है जिसके लिए गृहमंत्री विजय शर्मा को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए साथ ही सरकार की नाकामी की नैतिक जिम्मेदारी खुद लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव सांय को तत्काल इस्तीफा दें देना चाहिए। इस दौरान नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, रविशंकर तिवारी, हनुमान द्विवेदी, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, पार्षद कमलेश पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश दिवेदी, सेमियल नाथ,असीम सुता, अनुराग महतो, शादाब अहमद, संदीप दास, विक्रांत सिंह, उस्मान रज़ा, एस नीला, मनीता राऊत, पापिया गाईंन, अंजना नाग, सलीम जाफर, हरदास बघेल, खिरेंद्र यादव, समीर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
