कर्मचारियों को डिप्टी सीएम शर्मा का दिवाली गिफ्ट
जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण ग्रोथ योजना के कर्मचारियों को दिवाली का उपहार दिया गया है।
मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तीकरण योजनान्तर्गत कार्यरत राज्य के विभिन्न जिला, जनपद पंचायतों एवं संसाधन केंद्रों में कार्यरत संकाय सदस्य, डाटा एंट्री आपरेटर एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 330 कर्मचारियों के पूर्व से लंबित संविदा मानेदय में वृद्धि की मांग को पूरा करते हुए कुल 1.76 करोड़ का आबंटन जारी किया गया है। सभी कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए दिवाली की सौगात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दी गई है। इससे सभी कर्मचारियों की खुशियां दोगुनी हो गई। मख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण अभियान योजना के कर्मचारियों ने मंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
