360 घर अरण्यक ब्राम्हण समाज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष बनाए गए वेदप्रकाश पांडे

जगदलपुर। सोमवार को जगदलपुर में 360 घर अरण्यक ब्राम्हण समाज की बैठक आहूत की गई। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी और 11 जोन के अध्यक्ष एवं समाज के पाढ़ी और पाणिग्रही एवं दो पूर्व अध्यक्ष के सम्मुख प्रस्ताव पारित किया गया। सर्वसम्मति से वेद प्रकाश पांडे को प्रबंध कार्यकारिणी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। युवा समिति के लिए वैभव पांडे को मनोनीत किया गया।।
वेदप्रकाश पांडे भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भी हैं और समाज के करीतगांव क्षेत्र से आते हैं। साथ ही गुनपुर क्षेत्र के जीवेंद्र पांडे को समाज ने उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। जीवेंद्र पांडे पेशे से शिक्षक हैं और क्षेत्र में उनकी अपनी अलग पहचान है। इस बार युवा अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया। इस पद के लिए युवाओं में होड़ लगी थी। लेकिन समाज में अपना पूरा बचपन और युवा अवस्था को भी सौंपने वाले जगदलपुर के विवेक पांडे के सुपुत्र वैभव पांडे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जैसे ही वैभव पांडे के अध्यक्ष बनने की सूचना मिली उन्हें बधाई देने शहरी सामाजिक युवाओं का तांता लग गया।और भारी आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत हुआ। उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गईं।
वैभव अपने छात्र राजनीति से ही नेता के रूप में स्थापित हो रहे हैं। उन्हें शहर के बीजेपी के कद्दावर नेता संजय पांडे का बेहद करीबी माना जाता है। सबसे महत्वपूर्ण यह चर्चा रही कि निवर्तमान युवा अध्यक्ष बेनुधर पाणिग्रही का नाम इस बार प्रबंध कार्यकारिणी में जरूर आएगा, जो निस्वार्थ रूप से समाज में लगभग 7 से 8 वर्षों से मंदिर के हर क्रिया कलाप में जुड़े हुए हैं। पूर्व अध्यक्ष हेमंत पांडे, और ईश्वर के कार्यकाल में हर कार्य में अग्रणी भूमिका में बेनुधर की कोई सानी नहीं थी। हर युवा , बुजुर्ग और मातृशक्ति में बेनुधर काफी चर्चित नाम है।
मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा हो, तुलसी विवाह हो, अगहन गुरुवार , होलिका दहन या अन्य कोई कार्य बेनुधर और उनकी टीम सबसे आगे रहे। वर्तमान में अगर किसी कारण से चुनाव होता और यह प्रतिभागी होते तो बहुतों के लिए मुश्किल खड़ी कर देते। क्योंकि इनकी हर क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। इसका युवा लोगों ने दबी जुबान विरोध भी किया तो इनको युवा समिति का संयोजक बनाने की बात की गई।। जिसका पूरे युवाओं ने विरोध किया। और ऐसे कोई लॉलीपॉप पद लेने से मना किया। अगर पद देना था तो प्रबन्ध कार्यकारिणी में देना था। इसी विषय पर बेनुधर पाणिग्रही से चर्चा की गई। जिसमें सबसे पहले उन्होंने प्रबंध कार्यकारिणी और युवा अध्यक्ष में मनोनीत सभी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।। और उनको नए दायित्व पर चर्चा करने पर कहा कि लगभग सात से आठ वर्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष और संभाग अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर ही रहा था। समाज के लिए काम करने हेतु मुझे पद की आवश्यकता नहीं। मैने वैसे भी अपना जीवन समाज को समर्पित कर दिया है। अब युवा से संबंधित किसी भी पद पर मुझे कार्य करने में कोई विशेष रुचि नहीं है। अभी मैं युवा क्राइटेरिया से पार हो गया हूं अब आगे बढ़ने का समय है। समाज के कार्य के लिए मुझे कोई पद की आवश्यकता नहीं है।। और अपने युवा साथियों के बात का भी मुझे सम्मान करना है। मैं अभी वर्तमान अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे और उनकी टीम के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *