नये कार्यपालन अभियंता के पदभार संभालने से पहले ही कर्मचारियों और ठेकेदारों में मचा हड़कंप
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा ):- राम कुमार चौहान के पखांजुर कार्यपालन अभियंता के कार्यभार संभालने के पहलेे ही विद्युत विभाग मे कर्मचारियों में मचा हड़कंप।
बता दे कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा 13 नवंबर को आदेश जारी कर कार्यपालन अभियंता विद्युत पखांजूर पद पर पदस्थ आदित्य कुमार ठाकुर का तबादला बलौदा बाजार एवं कार्यपालन अभियंता आर.के चौहान की तबादला पखांजूर में कर दिया गया है, परंतु सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि परलकोट के एक ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन तरीकों से किए गए कार्य का पोल ना खुल जाए इस कारण सीएसपीडीसीएल के आदेश के विरुद्ध चाणक्य नीति शुरू हो गई है। विद्युत विभाग के कर्मचारी ने नाम ना छापने के शर्त में बताया कि विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों को दवाब देते हुए आर के चौहान के विरुद्ध षड्यंत्र रचकर उनके हस्ताक्षर लिया जा रहा है कि कर्मचारी आरके चौहान के पुनः पखांजूर आने से समस्त कर्मचारियों को अपनी कार्य का निर्वहान करने मे हम समस्त कर्मचारियों को असुविधा होंगी,यह लिखते हुए एक प्रस्ताव बनाया गया।
इस संबंध में कार्यपालन मुख्य अभियंता आर.के चौहान से बात करने पर उन्होंने बताया प्रशासनिक आदेश है मैं प्रशासनिक कर्मचारी हूं शासन जहां भेजेगा वही मुझे सेवा देना होगा।
इस संबंध पर कार्यपालन निर्देशक जगदलपुर सहदेव कुमार ठाकुर ने बतलाया कि हेड ऑफिस रायपुर का आदेश है। मेरे हाथों में कुछ नहीं है। जो होना है वहीं से होगा।
इस संबंध पर प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर रायपुर ने बताया दो-तीन दिनों में रिलीविंग व जॉइनिंग हो जाएगा आदेश का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्यवाही किया जाएगा।
