व्यापारी व भाजपा नेता को धान खरीदी केंद्र में प्रवेश वर्जित करने और केंद्र में सीसी टीवी लगाने संबंधी कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा ):- तत्कालिन कलेक्टर शम्मी आबिदी द्वारा ब्लेक लिस्टेड गल्ला व्यापारी एवं भा.ज.पा. के मण्डल अध्यक्ष कापसी दीपांकर दत्ता को धान उपार्जन केन्द्र बड़ेकापसी में प्रवेश वर्जित रखते हुवे केन्द्र में सी.सी. कैमरा लगाये जाने हेतु ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पखांजूर इंद्रजीत विश्वास ने कलेक्टर कांकेर को सौपा ज्ञापन।
बता दे कि 20 नवंबर को कार्यालय कलेक्टर कांकेर में उपस्थित होकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पखांजूर इंद्रजीत विश्वास के द्वारा कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौंपा गया कृषि उपज मंडी समिति पखांजुर में पंजीकृत गल्ला व्यापारी (कोचिया) भा.ज.पा. मंडल अध्यक्ष कापसी दिपांकर दत्ता पिता स्व. अरुण दत्ता निवासी ग्राम कापसी के द्वारा बाजार से कम दाम में धान खरीदी कर बड़ेकापसी उपार्जन केन्द्र अंतर्गत भोले-भाले कृषको के पट्टे में चढ़ा कर शासन को लाखो, करोड़ो रुपये का चूना लगाता हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 2016-17 में तत्कालीन कलेक्टर शम्मी आबिदी के आकाशमिक निरिक्षण के दौरान बड़ेकापसी खरीदी केन्द्र प्रभारी दिपांकर दत्ता एवं प्रभारी प्रबंधक पार्थ देवनाथ के द्वारा मिलि भगत कर वास्तविक रुप से लाये बिना ही आवक पंजी में अधिक धान आवक इन्द्राज करना पाये जाने एवं कूट रचना कर खाली बारदाने की मांग कर अनियमितताऐ किये जाने पर प्रभारी प्रबंधक पार्थ देवनाथ को तत्काल प्रभाव से निलंबित एवं दिपांकर दत्ता को ब्लेक लिस्टेड किया गया हैं। परन्तु उच्च अधिरीयो एवं खरीदी केन्द्र प्रभारी से साठ-गाठ कर दिपांकर दत्ता प्रति वर्ष किसानो से प्रति क्विींटल पर ढाई किलो धान सुकती के नाम से लेता हैं एवं बजार से कम दाम पर धान खरीदी कर सभी धान को भोले भाले आदिवासी किसानो के पट्टे में चढ़ाकर फर्जीवाड़ करता हैं। यही खेल दिपांकर दत्ता प्रति वर्ष खेलता हैं एवं एक मोटी रकम उच्च अधिकारी को देता हैं।
वर्तमान धान उपार्जन वर्ष 2024-25 में दिपांकर दत्ता के बडेभाई पिंकू दत्ता को धान संग्रहण केन्द्र बड़ेकापसी का संग्रहण प्रभारी नियुक्त किया गया हैं, उसी का फायदा उठाते हुवे दिपांकर दत्ता चौबीसो घंटा धान संग्रहण केन्द्र बड़ेकापसी में मौजूद रहकर इस वर्ष भी यही खेल को दोहरा रहा है। दिपांकर दत्ता को पूर्व में तत्कालिन कलेक्टर शम्मी आबिदी द्वारा ब्लैक लिस्टेड किये गये घटना की जानकारी होते हुवे भी वर्तमान प्रभारी लैम्प्स प्रबंधक मुकुंद राय, उप पंजीयक सहाकारिता विभाग आत्माराम नेताम एवं फुड विभाग के अधिकारियो द्वारा दिपांकर दत्ता को धान खरीदी केन्द्र बड़ेकापसी में रहकर फर्जीवाड़ा करने का खुल्ला छूट दिया जा रहा है। जिसका लाभ उठाते हुवे दिपांकर दत्ता आदिवासी गांवों से धान लाकर बड़ेकापसी करीदी केन्द्र में भा.जा.पा. मंडल अध्यक्ष का धौस दिखाकर भोले-भाले आदिवासी किसानों के पट्टे में खपाया जायेगा। इसी कारण दिपांकर दत्ता को बड़ेकापसी धान खरीदी केन्द्र में प्रवेश वर्जित रखने साथ ही खरीदी केन्द्र में सी.सी. कैमरा लगाये जाने हेतु ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पखांजूर इंद्रजीत विश्वास, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस तुषार ठाकुर,जिला यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष मोनू सदाब,जिला महासचिव यूथ कांग्रेस सुरेश नाग,सत्यार्थ कराथ,विधानसभा अध्यक्ष खुमेंद्र उईके,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस शिवाकित श्रीवास्तव,शेष गजबीये के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है,
इस संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पखांजूर इंद्रजीत विश्वास ने बताया मांग पूरी नहीं होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले क्षेत्रीय किसानो के साथ धरना प्रर्दषन किया जाएगा।
इस संबंध में प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस कमेटी तुषार ठाकुर ने बताया दीपंकर दत्ता ( गल्ला व्यापारी) को धान खरीदी केंद्र बड़े कापसी में प्रवेश वर्जित नहीं रहने से उग्र आंदोलन कर चक्का जाम किया जाएगा।
