बड़ी खबर – पुलिस माओवादियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के मारे जाने की खबर, हथियार भी बरामद

सुकमा :- छत्तीसगढ़ तेलंगाना सीमा पर तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ की खबर आ रही है । बताया जा रहा है तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स फोर्स माओवादी विरोधी अभियान पर निकली हुई थी, इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई है । इस मुठभेड़ में अब तक कई माओवादियों के मारे जाने की खबर आ रही है। मुठभेड़ स्थल से जवानों द्वारा 6 माओवादियों के शव बरामद किए जाने की खबर है, वही मौके से कई हथियार भी बरामद करने की खबर है । तेलंगाना के कोत्तागुडेम एसपी सुनील दत्त के नेतृत्व यह ऑपरेशन चलाया गया है, मौके पर लगातार सर्चिंग ऑपरेशन जारी रहने की खबर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *