मंत्रियों का भव्य स्वागत
जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप आज जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मेयर संजय पांडे ने गजमाला व साफा पहनाकर मंत्रियों का स्वागत किया। सभी मंत्रियों ने नवनिर्वाचित महापौर व पार्षदों को बधाई दी। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व महापौर सफीरा साहू, योगेंद्र पांडे, नरसिंह राव, संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा,नरेंद्र पाणिग्रही,बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस, एस पी शलभ सिन्हा, एडिशनल एस पी महेश्वर नाग, सभी पार्षदगण सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
