बस्तर जिपं में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, सभी 10 सदस्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने आज होंगे रायपुर रवाना

जगदलपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए भाजपा समर्थित दस जिला पंचायत सदस्यों की परिचयात्मक बैठक आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठन द्वारा आहूत की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी विशेष रूप से उपस्थित थे।
जिले के 15 जिला पंचायत सदस्यों में भाजपा समर्थित दस जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विजयी होकर आए हैं। जिला पंचायत में भाजपा को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने समस्त विजयी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को बधाई दी और स्पष्ट बहुमत प्राप्त होने पर हर्ष जाहिर किया। जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व कर्मठ प्रयास से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को आशीर्वाद प्रदान कर विजयी बनाया है। बड़ी जीत बड़ी ज़िम्मेदारी लेकर आती है। क्षेत्र के विकास व जनता जनार्दन की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए नवनिर्वाचित प्रत्याशी दिन रात कार्य करें, साथ ही इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग भी लें। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा समर्थित सभी विजयी 10 जिला पंचायत सदस्य कल शुक्रवार को पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप के नेतृत्व में एकसाथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट करने राजधानी रायपुर रवाना होंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेवें।
जिला पंचायत सदस्यों की परिचयात्मक बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. सुभाऊ कश्यप, विद्याशरण तिवारी, योगेंद्र पाण्डेय, भाजपा समर्थित विजयी जिला पंचायत सदस्य वेदवती कश्यप, निर्देश दीवान, शकुंतला कश्यप, कांति मौर्य, ललिता कश्यप, संपत्ति नाग, बलदेव मंडावी, चंद्रभान कश्यप, पद्मनी कश्यप, कामदेव बघेल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *