भाजपा ने जगाई माहरा समाज में उम्मीद की किरण

जगदलपुर। जनपद पंचायत जगदलपुर के उपाध्यक्ष पद पर माहरा समाज के सदस्य पुरषोतम कश्यप के निर्वाचित होने से माहरा समाज में हर्ष का माहौल है। पुरुषोत्तम कश्यप भाजपा प्रत्याशी थे। समाज इसके लिए भाजपा का आभार माना है।
माहरा समाज बस्तर के संभागीय संयोजक विनय सोना ने जगदलपुर जनपद पंचायत चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर माहरा समाज के सदस्य व नवनिर्वाचित जनपद सदस्य पुरुषोत्तम कश्यप के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा संगठन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप व सभी जनपद सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। विनय सोना ने कहा है कि बस्तर में माहरा समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। हमारा समाज राजनीति के साथ- साथ हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। किंतु समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर निराशा होती थी। भाजपा ने आज समाज के सदस्य व बजरंग दल के कार्यकर्ता पुरुषोत्तम कश्यप को जनपद उपाध्यक्ष बनाकर माहरा समाज का स्वाभिमान व गौरव को बढ़ाने का काम किया है। राजनीति में माहरा समाज को प्रतिनिधित्व मिलने का जो सपना हमारे पूर्वजों व वरिष्ठ सदस्यों ने देखा था वह सपना भाजपा के सहयोग से आज पुरुषोत्तम कश्यप के उपाध्यक्ष बनने से पूरा होता दिख रहा है। विनय सोना ने कहा है कि भाजपा की इस सार्थक पहल के बाद माहरा समाज के सभी सदस्यों को आशा है कि माहरा समाज की बस्तर में उपस्थिति को मद्देनजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं उनके अनुषांगिक संगठनों में माहरा समाज के योग्य लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर निकबल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *