पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उसेंडी ने बांदे क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र का दौरा किया,कोरेनार केंद्र में मिली गड़बड़ी

कोरेनार,पी.व्ही 78 धान केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से लिया जा रहा प्रति क्विंटल पांच किलो अतरिक्त धान

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव उसेंडी ने आज बांदे क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही. 78, कुरेनार, नागलदंड, तथा छोटेबेठिया धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया और किसानों को हो रही परेशानी को जाना। केंद्र में धान बेचने पहुचे किसानों ने केंद्र प्रभारी द्वारा अधिक धान लेने, हमालों द्वारा तौलने के पैसे लेने सहित टोकन न देने संबधी परेशानी से अवगत कराया। ग्राम कोरेनार केंद्र में किसानों को सवार्धिक शिकायत मिली इस केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से आधा बोरा मंगाने के साथ साथ प्रति बोरा किसानों से दो किलो अतिरिक्त धान लेने की
हमाली के नाम 20 रूपए प्रति किव्ंटल लिया जा रहा है। इस शिकायत के बाद खरीदी हुई धान को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने तौलाया तो बोरे में 42 किलो की भरती मिली जिससे साफ हो गया की धान खरीदी प्रभारी प्रति किव्ंटल पांच किलो धान लिया जा रहा है।
इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने धान खरीदी केंद्र कुरेनार में धान खरीदी केा लूट बताते हुए इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताई और प्रशासन से त्वरित कायर्वाही की मांग की।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आज बांदे क्षेत्र में हो रही धान खरीदी का जायजा लेने कई धान खरीदी केंद्र पहुंचे ग्राम पी.व्ही. 78 में किसानों ने समय पर टोकन नहीं मिलने के साथ साथ किसानों से अतरिक्त धान लेने की शिकायत की। इसके अलावा धान खरीदी केंद्र छोटेबेठिया में हो रही धान खरीदी में किसानों को टोकन नहीं मिलने की शिकायत करते हुए विगत वर्ष के बोरे के पैसा नहीं मिलने की शिकायत करते हुए वतर्मान में 30 रूपए में बोरे खरीद कर धान देने की शिकायत की। बोरा नहीं है वे अब तक अपनी धान नहीं बेच पाऐ है। साथ ही केंद्र प्रभारी प्रति बोरा दो किलो तक अतरि हुए कहा की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांग्रेस सरकार में किसान धान बेचने को ले परेशान है। हर वर्ष किसानों को बोरा के लिए अपने जेब से पैसा खच करना पड़ रहा है यह परंपरा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ही देन है। साथ ही किसानों को इसका पैसा भी नहीं मिल रहा विगत वर्ष के बोरा का पैसा अब भी किसानों को नहीं मिला है। इस अवसर पर बांदे क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल,मंडल अध्यक्ष रतन हालदार,अश्रित सरकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *