सीपीआई ब्रांच कमेटी धनोरा का कार्यकर्ता सम्मलेन हुआ संपन्न कमलेश झाड़ी
बीजापुर :- _ज्ञात हो की दिनाँक 2 अप्रेल 2025 को सीपीआई ब्रांच कमेटी धनोरा का कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया था। बता दें कि हर तीन वर्ष के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संविधान के अनुसार पार्टी संगठन में किसी भी पद निर्वाचित हेतु खुले मंच में पूरे पारदर्शिता के साथ सम्मलेन कर पदाधिकारियों का चुनाव किया जाता है।

पार्टीलाइन के ही अनुसार आज ग्राम पंचायत धनोरा में कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कामरेड कोवाराम हेमला ने की, और नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें राजू तेलाम, ब्रांच सचिव और आयतू तेलाम सह सचिव चुने गए। कार्यक्रम के अंतिम में सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने अपने संबोधन में चुने हुए नए पदाधिकारियों को बधाई दी और आगामी दिनों में, सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए संघर्ष में तेज़ी लाने की बात कही, वर्तमान सरकार की जन विरोधी नितियों स्थानीय, आदिवासी विरोधी नीति, बढ़ती सांप्रदायिकता, साम्राज्यवादि ताकतों के खिलाफ़, लूट शोषण और जल जंगल ज़मीन, को बचाने आदिवासियों के हक अधिकार दिलाने, बस्तर में ऐसे अनेकों अनगिनत मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की उम्मीद जताई।।
इस कार्यक्रम में सीपीआई जिला सचिव कमलेश झाड़ी, कोवा राम हेमला, संजय झाड़ी, राजेश पोरतेक, जेम्स कुड़ियांम, बुधराम वाचाम,, सुरेश, आयतू, रिंकू, रचना तेलाम, सरिता, संजना, रंजिता, नूतन, सुखलू आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
