मिनी स्टेडियम में दिखा बच्चों का हुनर, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ में चित्रकला, रंगोली व भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
बीजापुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम के तहत मिनी स्टेडियम बीजापुर में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने चित्रकला एवं रंगोली के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में देश, समाज और राष्ट्र सेवा से जुड़े विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा द्वारा प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार, भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पटेल, सत्येंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष सोनाल गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला तोकल मंडल अध्यक्ष अशोक राव सहित भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
