दुर्ग में घटी दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का फूंका पुतला

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय दुर्ग के मोहन नगर थानांतर्गत ओम नगर निवासी 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुयी दुराचार व हत्या तथा प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार घट रही अपराध की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व राज्य की लचर कानून-व्यवस्था सहित गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला मुख्यालय बीजापुर में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया है।
इस दौरान बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि “इस घटना ने प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलायें और बच्चे लगातार लचर क़ानून व्यवस्था का शिकार हो रहे हैं और महिलाओं और बच्चों पर दुष्कर्म की घटनाएं बड़ी हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार का क़ानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है इसलिए प्रदेश की भाजपा सरकार के गृह मंत्री विजय शर्मा को राज्य में हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये।”

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर,नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र हेमला, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, पूर्व पार्षद ललिता झड़ी, कविता यादव, पूर्व पार्षद लक्ष्मण कड़ती,महिला कांग्रेस की संजना चौहान, युवा कांग्रेस के कामेश मोरला,एजाज सिद्दीकी,जग्गी सेन,हिमांशु गुप्ता,नवनीत नायडू,बलराम कोरसा, सदाशिव राना, राकेश ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेसी इदरीस खान, राम कुमार दुर्गम सहित बड़े संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *