जिले का पहला और प्रदेश के दूसरे बालाजी भगवान के मंदिर की विधि विधान पूर्वक हुई प्राण प्रतिष्ठा

भोपालपटनम :- जिले के भोपाल पटनम तहसील मुख्यालय के पटेल पारा में जिले का पहला और प्रदेश के दूसरे बालाजी भगवान के मंदिर की विधि विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा किया गया। प्रदेश में इस मंदिर के अलवा जगदलपुर में भगवान बालाजी की मंदिर स्थापित है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी भी पहुंच कर भगवान के दर्शन और पूजा पाठ करते हुए आशीर्वाद लिया। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में पहुंच कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने।

अटूट श्रद्धा के चलते हुई मंदिर की स्थापना

भोपालपटनम नगर के पटेलपारा निवासी आदिवासी युवक दिलीप कोरम की पत्नी की बालाजी भगवान पर अटूट श्रद्धा के चलते अपनी जमीन पर ही भगवान बालाजी के मंदिर निर्माण कराने की ठानी और अंततः आज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। इस मंदिर के निर्माण में विधायक विक्रम मंडावी सहित क्षेत्र के श्रद्धांलुओं नें बढ़ चढ़ कर सहयोग प्रदान किया। वहीं दिलीप नें भी अपनी पाई पाई जमा पूंजी इस मंदिर निर्माण में लगा कर पत्नी की बालाजी भगवान पर आस्था का प्रतीक के रूप में मंदिर की स्थापना करने में सफलता हासिल किया।

मंदिर की स्थापना से बालाजी के भक्तों में हर्ष का माहौल

इस मंदिर की स्थापना होने से क्षेत्र के बालाजी भगवान के भक्तों में काफ़ी हर्ष है। क्यूंकि क्षेत्र तेलंगाना सीमा से लगा होने के कारण लोगों में बालाजी के प्रति काफ़ी आस्था है। क्षेत्रवासियों को अब अपने गांव में ही भगवान के दर्शन उपलब्ध होने लगेगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत ताटी, ज्योति कुमार, पुरुषोत्तम खत्री, अरुण वासम सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *