ओलावृष्टि और तेज बारिश से रवि की फसल को नुकसान, लोगो के घरों के छप्पर और गाड़ियों को भी हुआ नुकसान

बलरामपुर(विकास केसरी) :- बुधवार शाम 3:30 से 4 बजे के बीच आय तेज आंधी तूफान के साथ चांदो क्षेत्र के कन्दरी शाहपुर, बसकेपी खजुरियाडीह सहित अन्य गांव में जमकर ओलावृष्टि हुई जिससे रवि के फसल को जहां नुकसान हुआ वहीं कई घरों के छप्पर फूटे, वहीं घर के बाहर रखी गाड़ियों के शीशे भी टूटे। जिला मुख्यालय में भी जोरदार वर्षा हुई। तातापानी क्षेत्र में भी तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। तेज आंधी तूफान के कारण कई पेड़ भी गिरे।
बुधवार 12 जनवरी को आंधी तूफान के साथ हुए ओलावृष्टि के कारण बड़ी संख्या में किसानों के रवि की फसल को नुकसान हुआ, कई किसानों के सरसों की फसल जहां बर्बाद हुई वहीं टमाटर आलू सहित अन्य लगी फसलें बर्बाद हुई। चांदो क्षेत्र के अंधेरी शाहपुर बसकेपी खजुरयाडीह जोदार, भोजपुर सहित अन्य गांव में ओलावृष्टि के कारण किसानों के फसल नुकसान हुए। ओलावृष्टि के कारण कई घरों के छप्पर फूटे वही घर के बाहर रखी गाड़ियों के शीशे भी फूटे।

तिरपाल फटने से भीगे धान –

तेज आंधी तूफान के साथ हुए ओलावृष्टि के कारण चांदो धान खरीदी केंद्र में बफर लिमिट से 300 गुना अधिक धान था जिसे त्रिपाल से ढका गया था परंतु ओलावृष्टि धान खरीदी केंद्र में इतना जबरदस्त हुई कि त्रिपाल फट गए जिससे हजारों क्विंटल धान भीग गया। चांदो समिति का बफर लिमिट 8015 क्विंटल है परंतु यहां बफर लिमिट से 300 प्रतिशत अधिक धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है।

बड़ी संख्या में पेड़ भी गिरे –

चांदो क्षेत्र में हुए ओलावृष्टि, तातापानी क्षेत्र में तेज आंधी तूफान के साथ हुए बारिश व बलरामपुर क्षेत्र में भी हुए मूसलाधार बारिश के कारण बड़ी संख्या में पेड़ गिरे। तातापानी के समीप नेशनल हाईवे 343 में भी कई पेड़ गिर गए थे जिसके कारण सड़क जाम हुआ था परंतु स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल पेड़ काटकर सड़क बहाल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *