ओलावृष्टि,आंधी तूफान से फसलें हुई बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की लगाई गुहार,एसडीएम, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

छोटे कापसी – लगातार परलकोट क्षेत्र में हुए जबरदस्त ओलावृष्टि से पखांजुर तहसील अंतर्गत कापसी के आसपास ग्राम पी.व्ही 130,56,118,114,07 सहित अनेकों गांव के किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। एसडीएम धनंजय नेताम तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा ने ओलावृष्टि से नुकसान हुए फसलों का जायजा लेने पहुँचे साथ ही पटवारी को निर्देश दिए कि मौके का सर्वे कर मुआवजा प्रकरण बनाये।

पखांजुर,कापसी मुख्यालय के आस-पास के गांवों में 14 जनवरी की रात ओलावृष्टि इतनी अधिक हुई थी कि 15 जनवरी की सुबह तक ओले काफी मात्रा में जमा हो गए थे,पिघले नहीं थे। किसानों के खेत में लगे मक्के,सब्जी आदि की फसल पानी मे डूब चुकी है जिसके कारण किसानों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित पी.व्ही 118 के किसान आनंद कीर्तनिया,मुकुंद सरकार,धीरज ढाली,परिमल डे,माखन देवनाथ,अनिल दास पी.व्ही 118 के खेत में खड़ी गोभी की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई,पी.व्ही 130 के किसान विपुल साहा,संजय साना,शशु टिकेदार,पी.व्ही 07 के संजय मंडल ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

पित्तेभोडिया पंचायत,बड़े कापसी और कापसी पी.व्ही 130,56 में ओलावृष्टि से मक्के,सब्जी की फसल और घर की छत को क्षति हुई है। पटवारी अभिषेक निषाद ने बताया की पित्तेभोडिया, भरतपुर,रतनपुर,पी.व्ही 56 में लगभग 110 मुआवजा प्रकरण बना कर तहसील कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है। कल बचे ग्रामों का मुआयना किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *