शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन व राजीव गांधी वार्ड में सादगीपूर्ण मनाई गई स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि …

जगदलपुर :- आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव भवन व राजीव गांधी वार्ड में स्व.राजीव गांधी की सादगीपूर्ण पुण्यतिथि मनाई गई.शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व पीएम स्व.राजीव गांधी की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने स्व.राजीव गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा भारत के विकास का प्रणेता है स्व.राजीव गांधी जी,उनके नेतृत्व में देश ने तकनीकी और सामाजिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की। राजीव गांधी ने युवा भारत को नई दिशा दी। उनकी दूरदर्शिता ने देश को वैश्विक मंच पर स्थापित किया। आज कार्यकर्ताओं ने उनके बलिदान को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।उनकी नीतियों ने ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उनके द्वारा शुरू किए गए डिजिटल और संचार क्रांति के प्रयासों से आज के आधुनिक भारत की नींव रखी है।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा देश में आधुनिक कंप्यूटर युग की नींव पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी द्वारा ही रखी गई है।स्व.राजीव गांधी को भारत का महान सपूत थे उनके नेतृत्व ने लाखों भारतीयों में आशा और विश्वास जगाया. उन्होंने भारत को आधुनिक बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए जैसे मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण व भागीदारी के लिए उन्होंने कई परिवर्तनकारी कदम उठाए.

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, कविता साहू, हनुमान द्विवेदी,राजेश राय, गौरनाथ नाग, रविशंकर तिवारी, एम वेंकट राव, परमजीत जायसवाल,महामंत्री जाहिद हुसैन, निकेत झा,असीम सुता, ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग, युंका उपाध्यक्ष संदीप दास,अनुराग महतो, विक्रांत सिंह,पार्षद सूर्यापानी, राकेश मौर,अफरोज बेगम, गौतम पाणिग्रही, शुभम् यदु, जस्टिन भवानी, शहनाज बेगम,आभास महंती,ललिता राव, कमलेश पाठक, जयंती केरकेट्टा,एस नीला, राजेंद्र पटवा, दंतेश्वर राव, हरिसिंह,आदर्श दलाई, शादाब अहमद सहित वार्डवासी आदि मौजूद रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *