एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स एम एम यू का भव्य उद्घाटन कलेक्टर कार्यालय, बीजापुर में सम्पन्न
बीजापुर — शिखर युवा मंच, बिलासपुर द्वारा संचालित एवं एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई द्वारा वित्तपोषित एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स (मोबाइल मेडिकल यूनिट – एम एम यू) का शुभारंभ बीजापुर जिले के कलेक्टर कार्यालय प्रांगण से 27 मई को किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण एवं एसबीआई संजीवनी टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
एसबीआई संजीवनी बीजापुर टीम में शामिल हैं:
• श्री मुकेश कुमार मानिकपुरी (परियोजना समन्वयक)
• डॉ. चंद्रशेखर जैसवाल (एम.बी.बी.एस.)
• श्री सिद्ध मौर्य (फार्मासिस्ट)
• सुश्री मनोरमा उसेंडी (लैब तकनीशियन)
• सुश्री जयश्री सेगम (स्टाफ नर्स)
• श्री सियाराम कुड़ियम (पायलट)
कार्यक्रम में कबीरधाम जिले से भी प्रतिनिधित्व रहा, जिसमें
• डॉ. लखन राजपूत (कबीरधाम एमएमयू) एवं
• श्री अयोध्या प्रसाद जायसवाल (कबीरधाम SYM समन्वयक) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह पहल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के माध्यम से अब बीजापुर जिले के 20 ग्रामीण अंचलों में नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।
