जिला प्रशासन द्वारा गठित जाॅच समिति एवं पुलिस अधीक्षक के आश्वासन उपरांत न्याय यात्रा स्थगित

बीजापुर :- विदित हो कि दिनांक 31 मई 2025 को कर्मचारी संगठनों द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से अवगत कराया गया था कि कुटरू एसडीओपी श्री बृज किशोर यादव द्वारा कर्मचारी श्री संतोष कुंजाम तकनीकी सहायक एवं सचिव श्री बाबूराव पुलसे पर किये गये बर्बतापूर्ण मारपीट के विरोध में एफ.आई.आर.दर्ज कराने हेतु दिनांक 02 जून सोमवार को अम्बेडकर चौक नया बस स्टैंड से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक न्याय यात्रा निकाली जावेगी। उक्त न्याय यात्रा को जिला प्रशासन द्वारा गठित जाॅच समिति उपरांत स्थगित किया गया है, रविवार सुबह पुलिस अधीक्षक के द्वारा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन,सचिव संघ, मनरेगा महासंघ के पदाधिकारियो के साथ चर्चा कर आश्वस्त किया है कि दो दिनों में निष्पक्ष जाॅच कर तथ्यातम्क जाॅच के आधार पर निष्पक्ष रूप से वैधानिक कार्यवाही की जावेगाी।
तदउपरांत् कर्मचारी संगठन में बैठक में पंचायत सचिव संघ /मनरेगा संघ/रोजगार सहायक संघ द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर विश्वास कर वर्तमान में पीड़ितों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक पंचायत विभाग के समस्त विकास कार्य बंद रहेंगे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अवगत कराया कि घटना 3 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक संबंधित अधिकारी कुटरू एसडीओपी श्री बृज किशोर यादव पर थ्प्त् नहीं होने से मैदानी कर्मचारियों में भय व्याप्त है। इसीलिए सर्वसम्मति से सभी ने काम बंद कलम बंद करते हुए अमानवीय घटना के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *