शिक्षकों की अनुपस्थिति में परिजनों को मौका: बीआर बघेल
जगदलपुर। विभिन्न संघ संगठनों द्वारा शिक्षकों के अवकाश में होने की बातें कही जा रही है इसलिए युक्तियुक्तकरण को कुछ दिनों के लिए टालने या स्थगित करने को कहा जा रहा है किंतु अब नया रास्ता निकाला गया है शिक्षकों के बजाय उनके परिजन भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं बशर्ते वह जिले से बाहर हों।
जिला शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य को पत्र जारी किया है। बस्तर जिले के माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में शिक्षकों के अतिशेष होने के फलस्वरूप 4 जून को कार्यालय कलेक्टर प्रेरणा व आस्था हॉल में शाला युक्तियुक्तिकरण के तहत अतिशेष शिक्षकों के नवीन पदस्थापना हेतु काउंसलिंग की प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है। कई शिक्षक एवं व्याख्याता अवकाश तथा जिले से बाहर होने की स्थिति में उनके परिजन प्राधिकार पत्र एवं पहचान पत्र के साथ निर्धारित स्थान पर नियत समय में काउंसलिंग
