स्थानीय स्तर पर हो एनएमडीसी में वर्णित पदों की भर्ती प्रक्रिया-किरन्दुल एसकेएमएस
किरंदुल।एनएमडीसी में विभिन्न प्रकार के पदों की भर्ती के संबंध में श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ किरंदुल ने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया है की किरंदुल कॉम्पलेक्स में विभिन्न प्रकार के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।इस संबंध में आपके संज्ञान में यह लाना उचित होगा कि विज्ञप्ति में फील्ड अटेंडेंट को छोड़कर मेंटेनेंस असिस्टेंट एवं अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा सीबीटी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से आयोजित किया जाना लेख किया गया हैं।इस संबंध में अवगत कराया जाता है कि यह आदिवासी केबाहुल्य क्षेत्र हैं।ज्यादातार बेरोजगार युवक गांव में रहकर अपनी पढ़ाई-लिखाई करते हैं। यहां शिक्षा का स्तर अन्य शहरों की तुलना में बहुत ही कम है. जिस कारण से यहां के बेरोजगार युवकों को सीबीटी की जानकारी बिल्कुल भी नहीं है। इस तरह की प्रतियोगी परीक्षा होने से यहां के बेरोजगार युवक एनएमडीसी में रोजगार पाने से वंचित रह जाएंगे। इसलिए यहां के बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु लिखित परीक्षा ओएमआर के माध्यम से संपन्न कराये जाने की आवश्यकता है।इसके साथ ही यह भी पता चला है कि इस रोजगार अधिसूचना में वर्णित पदों की भर्ती प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर नहीं किये जाने की योजना है। इस संबंध में भी श्रम संघ द्वारा अवगत कराया जाता है कि यहां के बेरोजगार युवकों को बाहर जाकर प्रतियोगी परीक्षा देना बिल्कुिल भी संभव नहीं है। पूर्व की भांति जिस प्रकार से स्थानीय स्तर पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाती थी, उसी प्रकार से इस बार भी आयोजित किए जाने की आवश्यकता है, ताकि यहां के बेरोजगार युवकों को रोजगार प्राप्त हो सके।अतएव अनुरोध है कि उपरोक्त वर्णित पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सीबीटी के स्थान पर ओएमआर द्वारा कराये जाने एवं पूर्व की भांति स्थानीय स्तर पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराया जाना सुनिश्चित करें।
