मास्क नहीं लगाने वाले 56 लोगों हुई चालानी कार्रवाई

नारायणपुर :- कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण के लिए मास्क नहीं लगाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला मुख्यालय नारायणपुर के साप्ताहिक बाजार में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली एवं नगर पालिका टीम द्वारा 56 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 5 हजार 600 रूपए की चालानी कार्रवाई की गई।

नगर पालिका द्वारा मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई करते हुए मास्क लगाने की समझाईश दी जा रही है। साथ ही नागरिकों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और हाथों को सेनेटाईज करने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों में नहीं जाने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग जरूर करें। सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण आने पर कोविड टेस्ट जरूर कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *